सरकार ने शनिवार शाम पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 शख्सियतों को पद्मश्री के लिए चुना गया है। मोदी सरकार में मंत्री रहे अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और मनोहर पर्रिकर को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जेटली, सुषमा को पद्म विभूषण और पर्रिकर को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। वहीं, पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामीजी को भी मरणोपरांत पद्मविभूषण के लिए चुना गया है। स्वामीजी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यात्मिक गुरु माने जाते थे। वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्मविभूषण मिलेगा।
मैरी कॉम, सिंधु समेत खेल जगत की 8 हस्तियों को सम्मान
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरी कॉम और भारत की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्मभूषण के लिए चुना गया है। पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान, हॉकी कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री दिया जाएगा। कुल 8 खिलाड़ियों-पूर्व खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया है।
मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति समेत 17 विदेशियों को भी पद्म पुरस्कार
मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगन्नाथ समेत 17 विदेशियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। जगन्नाथ को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, भारत में बांग्लादेश के पूर्व राजदूत सैयद मुज्जिम अली और अमेरिका के प्रोफेसर जगदीश सेठ को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। ब्रिटेन के दो सांसद बॉब ब्लैकमैन और बैरी गार्डनर को पद्मश्री के लिए चुना गया है।
पद्म विभूषण
नाम | क्षेत्र | राज्य |
जॉज फर्नांडिस (मरणोपरांत) | लोकसेवा | बिहार |
अरुण जेटली (मरणोपरांत) | लोकसेवा | दिल्ली |
अनिरूद्ध जगन्नाथ | लोकसेवा | मॉरिशस (देश) |
एमसी मैरीकॉम | खेल | मणिपुर |
पंडित छन्नूलाल मिश्रा | कला | उत्तर प्रदेश |
सुषमा स्वराज (मरणोपरांत) | लोकसेवा | दिल्ली |
स्वामी विश्वेशतीर्थ (मरणोपरांत) | आध्यात्म | कर्नाटक |
पद्म भूषण
नाम | क्षेत्र | राज्य |
मोहम्मद मुमताज अली | आध्यात्म | केरल |
सैयद मुज्जिम अली (मरणोपरांत) | लोकसेवा | बांग्लादेश (देश) |
मुजफ्फर हुसैन बैग | लोकसेवा | जम्मू-कश्मीर |
अजय चक्रवर्ती | कला | प.बंगाल |
मनोज दास | साहित्य एवं शिक्षा | पुड्डचेरी |
बालकृष्ण दोशी | कृषि | गुजरात |
के. जगन्नाथ | समाजसेवा | तमिलनाडु |
एससी जमीर | लोकसेवा | नगालैंड |
अनिल प्रकाश जोशी | समाजसेवा | उत्तराखंड |
टी. लैंडोल | चिकित्सा | लद्दाख |
आनंद महिंद्रा | ट्रेड एंड इंडस्ट्री | महाराष्ट्र |
नीलकांत रामकृष्ण मेनन (मरणोपरांत) | लोकसेवा | केरल |
मनोहर पर्रिकर (मरणोपरांत) | लोकसेवा | गोवा |
प्रोफेसर जगदीश सेठ | साहित्य एवं शिक्षा | यूएसए (देश) |
पीवी सिंधु | खेल | तेलंगाना |
वेणु श्रीनिवासन | ट्रेड एंड इंडस्ट्री | तमिलनाडु |